वंदे मातरम नमामि भारतम् (सामूहिक गायन)
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन
कुसुम गोयल डॉ. संतोष सरस्वती विद्या मंदिर, राजनगर, गाजियाबाद में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विद्या भारती द्वारा नमामि भारतम् पूर्ण वन्देमातरम सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को प्रातः 11:00 बजे किया गया ।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समाज के लोगों को राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं सांस्कृतिक चेतना से जोड़ना है। इस अवसर पर “एक साथ, एक स्वर और एक लय के साथ पूर्ण वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन किया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री पंकज मित्तल, कोषाध्यक्ष, भारतीय शिक्षा समिति पश्चिम प्रान्त द्वारा की गयी । कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री विशोक कुमार, प्रदेश निरीक्षक, भारतीय शिक्षा समिति पश्चिम प्रान्त रहे, समाज के विशिष्टजन श्री प्रवीण चौधरी डिप्टी मेयर गाज़ियाबाद नगर निगम, श्री सेवा राम त्यागी जी समाजसेवी, विद्यालय प्रबंधसमिति से सी. ए.श्री सचिन गुप्ता (सह प्रबंधक) सदस्य श्री योगेश कुमार गोयल जी तथा पूर्वछात्र से श्री मोहित नागर वरिष्ठ अधिवक्ता, एकलव्य बैसला वरिष्ठ भाजपा नेता आदि उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार में अभिभावकों, पूर्व छात्रों, समाजबंधुओं एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में सहभागी होकर सामूहिक गायन को सफल बनाया।
कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रगीत के प्रति सम्मान, राष्ट्रभावना और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम में एक हजार से अधिक संख्या रहीं।
निवेदक:
श्री नीरज सिंघल — अध्यक्ष
श्री कुणाल त्यागी — कोषाध्यक्ष
श्री पंकज कुमार — प्रधानाचार्य
कुसुम गोयल डॉ. संतोष सरस्वती विद्या मंदिर, राजनगर, गाजियाबाद